October 19, 2024

मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में हुआ श्री शनिदेव महाराज के निमित्त श्रृंखलाबद्ध हवन यज्ञ

6 अगस्त जालंधर(द पंजाब रिपोर्ट, सुनीता) :-  मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नजदीक लम्मां पिंड चौक में श्री शनिदेव महाराज के निमित्त श्रृंखलाबद्ध हवन का आयोजन मंदिर परिसर में किया गया। मां बगलामुखी धाम के संचालक एवं संस्थापक नवजीत भारद्वाज ने बताया कि पिछले 11 वर्षों से श्री शनिदेव महाराज के निमित्त हवन यज्ञ जो कि नाथां बगीची जेल रोड़ में हो रहा था इस महामारी के कारण वश अल्पविराम आ गया था अब यह हवन पिछले लगभग एक वर्ष से मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले वैदिक रीति अनुसार गौरी गणेश, नवग्रह, षोडशोपचार, कलश, पूजन उपरान्त ब्राह्मणों ने मुख्य यजमान निर्मल शर्मा से हवन यज्ञ में आहुतियां डलवाई।

इस सप्ताह शनिदेव महाराज जी के जाप उपरांत मां बगलामुखी जी के निमित्त भी माला मंत्र जाप एवं हवन यज्ञ में विशेष रूप आहुतियां डाली गई। हवन-यज्ञ की पूर्णाहुति के उपरांत नवजीत भारद्वाज ने आए हुए भक्तों से अपनी बात कहते हुए कहा कि सदैव याद रखें कि सत्य व न्याय का जो साथ दे वो कभी हार नहीं सकता। क्योंकि स्वयं शनिदेव उनके साथ होते हैं। हमें बहुत से प्रसंगों में सिखाया गया है कि किसी को परेशान यानी उत्पीड़ित करना, आतंक व सहज, सरल सज्जनों का अपमान व दमन करना कभी किसी के लिए शुभ नहीं होता। चाहे वो कितना ही धनी, बलवान या प्रतिष्ठित ही क्यों ना हो उसका पतन अवश्य ही होता है। नवजीत भारद्वाज ने बताया कि हमारे शनिदेव तो ऐसे हैं जो शरण में आए हर व्यक्ति का उद्धार करते हैं। चाहे वो शत्रु ही क्यों ना हो। उन्होने कहा कि परमात्मा और आत्मा हमारे अंदर विद्यमान है, लेकिन अहंकार रूपी दीवार हमें उन तक नहीं पहुंचने देती है।

अहंकार को समाप्त करने के लिए हमें शनिदेव महाराज का सिमरन करना चाहिए। शरीर पर बाहर की बीमारी को तो हम स्वयं ढूंढ लेंगे, लेकिन अंदर की बीमारी को ढूंढने के लिए हमें चिकित्सक के पास जाना होगा और स्वयं प्रयत्न करना होगा तथा जिस प्रकार अंधेरे वाले कमरे में बत्ती जगाने से प्रकाश हो जाता है, उसी तरह मन की बत्ती को जगाने से परमात्मा की प्राप्ति होती है। इसके लिए हमें स्वयं प्रयत्न करना होगा। उन्होंने कहा कि सबका मालिक एक है, लेकिन हम मनुष्यों ने उस मालिक को अलग-अलग धर्मों में बांट दिया। मालिक ने इंसान को बनाया है, लेकिन इंसान ने अपने-अपने रास्ते अलग अलग बना लिए। सेवा शनि महाराज को पाने के लिए वातावरण बनाना है, जिससे मन में नम्रता आती है और भक्ति से जुड़ने में आसानी होती है।


इस अवसर पर श्रीकंठ जज, रोहित मल्होत्रा, मनीष शर्मा, रोहित मल्होत्रा, गुलशन शर्मा, संजीव शर्मा,बावा,समीर चोपड़ा, मुकेश चौधरी, अश्विनी शर्मा धूप वाले, विनोद लूथरा, बलिजंदर सिंह, रोहित बहल, यज्ञदत्त, अवतार सिंह,पंकज,राजेश महाजन,बावा खन्ना, मोहित बहल,संजय, प्रदीप शर्मा,विकास अग्रवाल, राजीव, दिशांत शर्मा,अशोक शर्मा, प्रिंस,
बाबा गौरी गिरी कामाख्या देवी वाले,गुलशन शर्मा, रविन्द्र शर्मा, अमरजीत सिंह, अमरेंद्र कुमार शर्मा, मधुकर कत्याल,मनीष शर्मा,बाबा जोगिंदर सिंह, राजेंद्र कत्याल, विक्रांत शर्मा, गोपाल मालपानी,राकी, ओमकार, राकेश प्रभाकर, संजीव शर्मा, राजेश महाजन, रवि कुमार, रीटा जोशी, पंकज उपाध्याय, मुनीश खन्ना, ओंकार,रोहित भाटिया, सुरेंद्र सिंह,रोहित बहल,बावा खन्ना, मोहित बहल, अशोक शर्मा, प्रिंस, राकेश, ठाकुर बलदेव सिंह, सुनील जग्गी ,राकेश, ठाकुर बलदेव सिंह, गनेश कुमार, प्रवीण,दीपक , सुनील जग्गी, अश्विनी शर्मा धूप वाले, विनोद लूथरा, संजीव शर्मा, गुरबाज सिंह,विनीत, बलजिंदर सिंह,रोहित बहल ,यज्ञदत्त, मुकेश चौधरी, अवतार सिंह,पंकज, राजेश महाजन, बावा खन्ना, मोहित बहल,संजय, बलदेव राज, सोनू छाबड़ा, अशोक शर्मा, प्रिंस, चांद पटानीया ,राकेश, ठाकुर बलदेव सिंह सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। आरती उपरांत प्रसाद रूपी लंगर भंडारे का भी आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *