October 19, 2024

द पंजाब रिपोर्ट जालंधर :- श्री चैतन्य महाप्रभु राधा माधव मंदिर प्रताप बाग में कार्तिक मास के उपलक्ष में पहली प्रभातफेरी मंदिर प्रांगण से निकाली गई। सुबह 4 बजे मंदिर में संकीर्तन का शुभारंभ केवल कृष्ण, रेवती रमण गुप्ता, राजेश शर्मा, मिंटू कश्यप, मनोज कौशल, गौर और करतार सिंह द्वारा गुरु वंदना, वैष्णव वंदना और पंचतत्व द्वारा किया गया। मंगल आरती के बाद सभी लोगों ने मंदिर में ठाकुर जी के व तुलसी महारानी के सामने दीप दान किया। प्रभात फेरी 6 बजे मंदिर प्रांगण से प्रारंभ हुई और श्री वृंदा देवी मंदिर कोट किशन चंद में प्रणाम करके वापिस मंदिर में विश्राम दिया गया। मार्ग में विजय मक्कड़, रमन अरोड़ा के निवास पर प्रभात फेरी का स्वागत किया गया।

श्री वृंदा देवी मंदिर कमेटी की तरफ से श्री हरिपाल सोंधी, विनोद सोंधी, जीवन शर्मा, सुशील सोंधी, महेश कालिया, नरेंद्र शर्मा, कमल बजाज, कृष्ण चंद्र कपूर द्वारा प्रभात फेरी का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। राधे राधे राधे, वृन्दावन विलासिनी राधे राधे व हरे कृष्ण महामंत्र संकीर्तन में भक्तों ने खूब नृत्य संकीर्तन किया।

प्रभात फेरी में अमित चड्ढा, जवाहर लाल अरोड़ा, नरेंद्र गुप्ता, टी एल गुप्ता, राम मिलन पांडे, विजय सागड़, अजय अग्रवाल, सत्यव्रत गुप्ता, राजीव ढींगरा, गगन अरोड़ा, विशाल ठुकराल ,नवल, प्रेम चोपड़ा, चेतन दास, अश्विनी मिंटा, चंद्रमोहन राय, राजन गुप्ता, करणवीर, शर्मा, हेमंत थापर, संजीव खन्ना, गुरवरिंदर, मनीष अग्रवाल, करतार सिंह, नरेंद्र कालिया, देवेंद्र भाखडी अन्य शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *