October 19, 2024

द पंजाब रिपोर्ट जालंधर :- पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपप्रधान सुरिंदर सिंह कैरो ने अपने मुख्य दफ्तर लम्बा पिंड चौक में अपने सदस्यों सहित राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर विशेष बैठक की गई इस मौके पर सुरिंदर सिंह कैरो ने बताया कि 15 जनवरी को भारत जोड़ा यात्रा हमारे जालन्धर शहर में पहुंच रही हैं जिस में पूरे पंजाब के दिग्गज नेताओं को साथ लेकर हमारे जालन्धर शहर के महानगरों में भारत जोड़ा यात्रा निकलेगा।

इस यात्रा का भव्य स्वागत हमारी अपनी टीम पिंड बल्ला के मुख्य चौक पर करेगी इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुरिंदर सिंह कैरो ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य भारत को एकजुट करना है, साथ मिलकर देश को मजबूत करना है। यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई जोकि जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ा यात्रा को समाज के हर वर्ग का अभूतपूर्व प्यार और समर्थन मिल रहा है। आज हमारे देश को विभाजित करने वाले आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए कांग्रेस नेताओं के साथ लाखों लोग आंदोलन में शामिल है।

यह यात्रा बड़े पैमाने पर बेरोजगारी, महंगाई, नफरत, विभाजन की राजनीति और हमारी राजनीतिक व्यवस्था के अति- केंद्रीकरण के खिलाफ जन-जागरण का काम कर रही है। इस ऐतिहासिक आंदोलन का हिस्सा बनने के लिए सभी वर्गों के लोग एक साथ आ रहे हैं। यह भारत की एकता, सांस्कृतिक विविधता और भारत वासियों के अविश्वसनीय धैर्य का उत्सव है।

इस मौके पर रतनलाल हीरा, संदीप मिंटू,किशनलाल,डॉ परवीन, नरेंद्र सैनी, दलजीत अरोड़ा, हिंमाशु, नवदीप, ललित लवली, लखविंदर सिंह,यशपाल सफरी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *