गुरु जी के द्वारा दिखाए गए मार्ग पर हमे हमेशा चलना चाहिए :- माही
द पंजाब रिपोर्ट जालंधर, सुनीता :- श्री सतगुरु रविदास जी महाराज के प्रकाश पर्व के संदर्भ में आज महानगर में विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। जिसका शुभाआरम्भ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से किया गया। इस दौरान शहर के अलग-अलग धार्मिक सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों ने भाग लिया।
शोभायात्रा के दौरान विशेष तौर पर फोकल प्वाइंट स्थित पंज पीर दरगाह बाबा महिंगा शाह जी के संचालक एवं पूर्व डिप्टी चीफ इंजीनियर पावर कॉम सोमनाथ माही व पावर कॉम के उत्तरी जोन की सचिव मीना माही उपस्थित हुए।
इस दौरान सोमनाथ माही व मीना माही ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को गुरु महाराज के बताए हुए उपदेशों पर चलना चाहिए व मिल जुल कर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में सभी वर्ग बराबर हैं यही संदेश गुरु महाराजाओं ने दिया है।