October 19, 2024

महामंत्री अशोक सरीन मंडल प्रधान कुणाल शर्मा ने रमेश महाजन के सभी गिले शिकवे ख़त्म करवाये

पार्टी का कार्यकर्ता सच्चा सेवक था और रहूँगा :- रमेश महाजन

द पंजाब रिपोर्ट जालंधर, सुनीता :- कुछ दिन पहले वेस्ट विधानसभा मे पूर्व मंडल प्रधान अमित लुद्रा के साथ इस्तीफा देने वाले भाजपा के जनसंघ के समय से कर्मठ निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले मंडल-9 के उप-प्रधान रमेश महाजन जी से मिलने उनके निवास स्थान बस्ती गुजा मे वेस्ट विधानसभा के प्रभारी महामंत्री अशोक सरीन हिक्की(एडवोकेट) मंडल प्रधान कुणाल शर्मा व जिला भाजपा सह-कार्यालय सचिव योगेश मल्होत्रा के साथ पहुंचे।

इस अवसर पर अशोक सरीन ने बताया कि पार्टी कार्यकृताओं के साथ शक्तिशाली और मजबूत होती है।अगर पार्टी का कार्यकर्ता नाराज होकर बैठ जाये तो पार्टी संगठन व समाज का भी नुक़सान होता है।इसलिए हम सब मिलकर वेस्ट विधानसभा के हर बूथ पर पार्टी को मज़बूत करेंगे।सरीन ने कहा हर कार्यकर्ता के सम्मान स्थान व सहयोग
से लोकसभा उपचुनाव व नगर निगम चुनावो मे भाजपा का परचम जालंधर मे लहरायेंगे।

इस अवसर पर कुणाल शर्मा ने बताया की उनके कार्यकाल मे किसी भी कार्यकर्ता की कोई भी शिकायत शिकवा नहीं रहने दूँगा और सबके साथ मिलकर मंडल के हर बूथ हर मोहल्ले हर गली हर घर मे भाजपा का कमल खिलाने का कार्य करूँगा।इस अवसर पर घर आये भाजपा नेताओ का स्वागत कर रमेश महाजन ने कहा उनके सभी गिले शिकवे दूर हो चुके है।

इसलिए मै पार्टी का कार्यकर्ता सच्चा सेवक था और रहूँगा भविष्य मे भी जो ज़िम्मेवारी मेरी पार्टी लगायेगी उसको पूरी निष्ठा के साथ निभाऊँगा।इस मौके पर इलाक़े के सीनियर भाजपा नेता मास्टर मूनी लाल,रिषभ बहल,पवन कश्यप,महिंद्र पाल व अन्य भाजपा कार्यकर्ता हाजिर थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *