October 19, 2024

भगवान भोलेनाथ सारे विश्व के पालनहार हैं :- राकेश राठौर

द पंजाब रिपोर्ट जालंधर, सुनीता :-  स्थानीय अजीत नगर मार्किट एसोसिएशन व विद्यासागर शर्मा एवं भाजपा नेता संजीव शर्मा मनी के सहयोग से महाशिवरात्रि के उपलक्ष पर तेरा – तेरा एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसका भगवान भोलेनाथ जी के आशीर्वाद से शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश के उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर प्रसाद का भोग लगाकर किया लंगर में विभिन्न प्रकार के प्रसाद को जिसमें कढ़ी चावल, दाल रूमाली रोटी,चूर चूर टिक्की, दही भल्ला चाट, नूडल, चिल्ला,डोसा अमृतसरी लड्डू ,गोलगपे,पाव भाजी,एवं कोल्ड्रिंक, और कुल्फी का प्रसाद भोलेनाथ के भक्तों में भाजपा पंजाब प्रदेश के उपाध्यक्ष राकेश राठौर द्वारा वितरित किया गया और राकेश राठौर ने इस नेक कार्य में आए हुए सभी शिव भक्तों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और भगवान भोलेनाथ से कामना की कि भगवान भोलेनाथ अपनी कृपा इसी तरह अपने भक्तों पर बनाए रखें।

इस मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित भाजपा जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा, पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव कृष्णदेव भंडारी,भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष रमन पब्बी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा सनी शर्मा, भगवंत प्रभाकर, जिला उपाध्यक्ष दवींद्र कालिया, डॉक्टर विनीत शर्मा,किशन लाल शर्मा, अजमेर सिंह बादल, पंकज जुल्का, विक्की जुल्का, दिनेश शर्मा, सतनाम सिंह, मेहर सिंह, नरेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह, नरेंद्र कुमार, गुरमेल सिंह, राजीव शर्मा, हरपाल मिंटू ,राजीव तुली, मनोज दुग्गल, सोनी दुग्गल, जिला सचिव अमित भाटिया ,हरविंदर गोरा, हरजिंदर सिंह बाबू अरोड़ा,राजन शर्मा, राज कुमार तुली,संदीप राणा सिंह,हरीश कुमार, राजीव कुमार, राजकुमार, राजीव शर्मा, पुनीत, राजीव तिवारी, रजिंदर शर्मा सुखदेव सोनू,अन्य शिव भक्त उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *