October 19, 2024

कमल खिलाओ स्मार्ट सिटी भ्रष्टाचार करके कागज़ो मे नही असलियत मे बनायेंगे :- अश्वनी शर्मा

भारी संख्या में महिलायें भाजपा मे शामिल हुई

द पंजाब रिपोर्ट जालंधर, सुनीता :- भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता और कैंट मंडल प्रधानों की अगुवाई में कैंट विधानसभा हल्के का भाजपा कार्यकर्ताओं का बूथ सम्मलेन गगन पैलेस में सम्पन्न हुआ।जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा,प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता और राजेश बाघा,प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर,पूर्व मंत्री राज कुमार वेरका,पूर्व एमएलए सरबजीत सिंह मक्कड़ विशेष रूप से पहुंचे।इस अवसर पर जालंधर कैंट विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश से भाग लिया।भाजपा शहरी के कैंट विधानसभा के सभी मंडलों के अध्यक्ष, शक्ति केंद्र बूथो के अध्यक्ष एवं उनकी टीमों ने इस सम्मेलन में हजारों की गिनती में कार्यकर्ता 10 मई को होने वाले लोकसभा उप-चुनाव को लेकर भाजपा पदाधिकारियों के साथ संगठनातमक सम्मेलन में शामिल हुए।भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा कि भाजपा जालंधर लोकसभा उप-चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और जालंधर लोकसभा सीट जीतकर इस बार भाजपा इतिहास रचेगी।उन्होंने कहा कि भाजपा का एकमात्र लक्ष्य सत्ता सेवा के साथ साथ व्यवस्था परिवर्तित करने के लिए हमेशा रहा है।

उन्होंने कहा कि पंजाब की भलाई के लिये भाजपा का सत्ता में होना जरूरी है तथा वर्तमान में पंजाब सरकार पूरी तरह हर तरफ से फ़ेल साबित हुई है।उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी तरह पंजाब और पंजाबियत के विकास के लिये वचनवद्ध है।उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जो स्मार्ट सिटी के दिन शहरों के सौंदर्य करण के लिए फंड भेजे गए थे वह पिछली सरकारों ने भ्रष्टाचार में उड़ा दिए।उन्होंने कहा कि जलांधर में हम असलियत में स्मार्ट सिटी बना कर दिखायेंगे बस इस बार लोकसभा में भाजपा का कमल खिला दे।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा शहर के दोनों स्टेशनों के उत्तम तकनीक से नवीनीकरण करने के लिए करोड़ों रुपए की ग्रांट भेजी है जिससे यह दोनों स्टेशन वर्ल्ड क्लास सुविधाओं के साथ बनने जा रहे हैं ,आज जालंधर वासियों के लिए खुशी की बात है।

इस अवसर पर जीवन गुप्ता ने कहा कि यह लोकसभा उप चुनाव जालंधर के व्यापारियों और युवाओं के भविष्य को तय करने वाला चुनाव है।उन्होंने कहा कि आज बूथ सम्मलेन में सैंकड़ों कार्यकर्ता की मौजूदगी इस बात की गवाह है कि जालंधर में होने वाले लोक सभा उप-चुनाव के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में पूरा उत्साह है।उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने पंजाब की वर्तमान सरकार के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पंजाब से चलता करने का मन बना लिया है जिसकी शुरुआत जालंधर लोकसभा के उपचुनावों से शुरू होगी।

इस अवसर पर पूर्व एमएलए सरबजीत सिंह मक्कड ने कहा कि इस बार लोकसभा की उप चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।उन्होंने कहा कि पहले जालंधर से सांसद दिल्ली मे सुविधा लेते थे पर इस भाजपा वाला जीता हुआ उम्मीदवार विकास करवायेगा और हर समय लोगों के बीच मे रह उनकी समस्याओं का हल करेगा।

इस अवसर पर सुशील शर्मा ने प्रदेश पदाधिकारियों को विश्वास दिलाया कि सभी कार्यकर्ता आने वाले उप चुनाव में पार्टी को बड़ी जीत दिलाने अहम भूमिका निभायेगें।उन्होंने कहा कि आगामी बाई एलेक्शन को लेकर संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को पार्टी के लिये कड़ी मेहनत से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि कार्यक्रम सफल बनाने के लिए कैंट हल्के के सभी कार्यकर्ताओं का दिल से आभार प्रकट किया और उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता की मेहनत से जालंधर में पहली बार भाजपा का सांसद बनेगा और इतिहास रचेगा।

मंडल 14 प्रभारी व जिला प्रवक्ता ब्रजेश शर्मा ने कहा कि इस बार लोकसभा उप चुनावों में भाजपा विजय का पताका लहरायेगी।उन्होंने कहा कि इस बार कैंट मंडल मज़बूती के साथ आगामी चुनावों में पार्टी को बढ़त बनाने में अहम भूमिका निभायेगें। इस अवसर पर जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की और अमरजीत सिंह गोल्डी,ज़िला प्रवक्ता और मंडल 14 प्रभारी बृजेश शर्मा,ज़िला सचिव मीनू शर्मा,प्रदेश आई टी इंचार्ज राकेश गोयल,ज़िला उपाध्यक्ष गुरिंदर लांबा,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पी.एस अहलुवालिया ,अमित तनेजा, प्रेम मित्तल ,राजिंदर सिंह, मनोज अग्रवाल,पूर्व जिलाध्यक्ष रमन पब्बी, अजयवीर लालपुरा, शिव दयाल माली,ज़िला युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज जुल्का, युवा मोर्चा महामंत्री अभी सिक्का, जोली अटवाल ,राजिंदर राजू, हरविंदर पप्पू, कैंट प्रभारी राजीव ढींगरा ,मंडल प्रधान अभी दर्शन अभी,बलराज बदन ,राहुल जमवाल,मंडल महामंत्री नरेश वालिया इत्यादि उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *