October 20, 2024

जालंधर लोकसभा सीट जीतकर इस बार भाजपा रचेगी इतिहास–अश्वनी शर्मा

पार्टी जॉइनिंगो की रफ्तार ने नार्थ हल्के मे भाजपा के पक्ष मे बदलाव के साफ संकेत दिये :- के ड़ी भंडारी

पंजाब के लोगो को केवल भाजपा मे ही भविष्य सुरक्षित नजर आ रहा-सुशील शर्मा

द पंजाब रिपोर्ट जालंधर, सुनीता :- भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में लोकसभा के उप चुनावों से पहले पार्टी ने सभी राजनैतिक दलो के समीकरण बदलते हुए महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए समाज सेवी व विश्व मानवाधिकार परिषद वूमेन सेल की राष्ट्रीय अध्यक्ष आरती राजपूत ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।इस अवसर पर विशेष रूप से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा,उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं जालंधर लोकसभा उप-चुनाव के प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह,
प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया,पूर्व सीपीएस के ड़ी भंडारी,पूर्व मंत्री राज कुमार वेरका औऱ ज़िला महामंत्री राजेश कपूर उपस्थित हुए।आरती राजपूत का समाज सेवा में बहुत बड़ा नाम है।वे भारतीय नमो संघ पंजाब वुमेन सेल की अध्यक्ष रह चुकी है।इसके अलावा वे आल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन की डायरेक्टर और उड़ान द वे ऑफ लाइफ की मैनेजिंग डायरेक्टर रह चुकी है।इस अवसर पर अश्वनी शर्मा ने भाजपा ज्वाइन करने पर उन्हें मुबारकबाद दी और कहा कि इनके आने से जलांधर में भाजपा को और ज्यादा मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि नार्थ हल्के में भाजपा का जनादर बढ़ने से सत्तारूढ़ पार्टी और पिछली कांग्रेस सरकार की कारगुजारी पर प्रश्न चिन्ह लग गया है।उन्होंने कहा कि भाजपा जालंधर लोकसभा उप-चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और जालंधर लोकसभा सीट जीतकर इस बार भाजपा इतिहास रचेगी। के ड़ी भंडारी ने पार्टी जॉइन करने पर सभी का बड़ी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।उन्होंने कहा कि नार्थ हल्के में पार्टी जॉइनिंग करने वालों की रफ्तार ने भाजपा के पक्ष मे बदलाव के साफ संकेत दे दिये है।उन्होंने कहा कि जालंधर में होने वाले लोक सभा उप-चुनाव के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में पूरा उत्साह है।सुशील शर्मा ने पार्टी जॉइन करने पर सभी का हार्दिक अभिनंदन किया है।उन्होंने कहा कि केवल भाजपा ही पंजाब के लोगो को सुरक्षा की सुविधा दे सकती है और उनके उज्वल भविष्य के लिये नीतियोँ को धरातल पर लागू कर सकती है।उन्होंने कहा कि लोकसभा के बाई इलेक्शन में भाजपा सबसे मजबूत पार्टी बन कर उभरेगी तथा पार्टी को आगामी चुनावों में विजय का परचम लहराने से कोई नही रोक सकता।उन्हों नेकहा कि पंजाब प्रांत की संवेदनशीलता को देखते हुए पंजाब के लोगो को केवल भाजपा मे ही अपना भविष्य सुरक्षित नजर आ रहा है।आरती राजपूत ने भाजपा जॉइन करने पर सभी का धन्यवाद किया और कहा कि पार्टी द्वारा जो भी ज़िम्मेदारी उन्हें सौपी जायेगी वो उसे पूरी तरह निभाने के लिये वचनवद्ध है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में अराजकता और अशांति पूरे जोर पर चल रही है तथा आज हर पंजाबी अपनी सुरक्षा के लिए पूरी तरह गहन चिंता में है।उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा की स्थिति मज़बूत होने से पंजाब सरकार की नीतियों को जनता ने पूरी तरह नकार दिया है।उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा जलांधर लोकसभा उप चुनाव जीत कर विरोधियों को करारा जवाब देगी।इसके साथ उनके साथ जॉइन करने वालों में अश्विनी कुमार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भ्रष्टाचार निरोधक प्रकोष्ठ विश्व मानवाधिकार परिषद, रूपेश धनवान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विश्व मानवाधिकार परिषद,एडवोकेट रवि विनायक महासचिव पंजाब विश्व मानवाधिकार परिषद, शिरी नाथ युवा अध्यक्ष पंजाब विश्व मानवाधिकार परिषद,शवी नाथ युवा सचिव आदि सम्मिलित थे।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश आई टी अध्यक्ष राकेश गोयल, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पंकज जुल्का,इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *