October 19, 2024

द पंजाब रिपोर्ट जालंधर, सुनीता :- नार्थ हल्के के अंतर्गत आते मंडल नंबर 4 के कबीर नगर में भाजपाइयों ने इलाका निवासियों के साथ मीटिंग की। इस दौरान कबीर नगर निवासियों ने आ रही अपनी हल्के की परेशानियों से अवगत करवाया तो वही पर भाजपाइयों ने हल करवाने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर अरुणेश शंकर, पुरुषोतम हैप्पी, इंदर अरोड़ा, रुपाली भगत, व अन्य सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लोकसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाने के लिए जनता हो एकजुट :- के.डी भंडारी

केडी भंडारी ने कहा कि जालंधर शहर व पंजाब में विकास का कार्य भारतीय जनता पार्टी ही करवा सकती है। क्योंकि पिछली कांग्रेस सरकार व अब आम आदमी पार्टी के कार्यकाल में लगातार पंजाब पिछड़ता जा रहा है। न ही पंजाब आज के समय में सुरक्षित है न ही विकास का काम हो रहा है। केंद्र सरकार ने जो आम जनता के लिए योजनाएं चलाई थी वह भी आम जनता को नही मिल पा रहा है। इस लिए अब जनता सतर्क हो जाए आने वाले 10 मई को होने वाले लोकसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाने के लिए अब सभी को एकजुट होना चाहिए।

जालंधर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए भाजपा का जीतना जरूरी :- आशीष सहगल

मंडल नंबर 4 के अध्यक्ष आशीष सहगल ने कहा कि अगर जालंधर को स्मार्ट सिटी बनाना है तो भाजपा के उम्मीदवार को जितना बहुत जरूरी है। क्योंकि पिछले कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्मार्ट सिटी के नाम पर करोड़ो का घोटाला हुआ था। जिसकी जांच वर्तमान आम आदमी पार्टी की सरकार भी गंभीरता से नही करवा रही। इसलिए आम जनता एकजुट होकर भाजपा के उम्मीदवार को वोट देकर जिताये ताकि जालंधर को स्मार्ट सिटी बना सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *