October 19, 2024

एस सी मोर्चा लोकसभा उप चुनावों में निभायेगा अहम भूमिका :- एस आर लद्दर

भाजपा लोकसभा उपचुनाव में अपना झंडा करेगी बुलंद :- राजेश कपूर

लोकसभा के बाई इलेक्शन में भाजपा सबसे मजबूत पार्टी बन कर उभरेगी :- अजमेर सिंह बादल

द पंजाब रिपोर्ट जालंधर, सुनीता :- भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सुच्चा राम लद्दर,ज़िला प्रभारी पुष्पिंदर सिंगल,भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा और जिला एस सी मोर्चा प्रभारी भूपिंदर कुमार से विचार विमर्श करके ज़िला एस सी मोर्चा अध्यक्ष अजमेर सिंह बादल की अध्यक्षता में लाजपत नगर गुरु नानक मिशन चौक के पास नए भाजपा कार्यालय में अपनी नई कार्यकारिणी यूनिट की घोषणा की।इस अवसर पर विशेष रूप से भाजपा प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता,प्रदेश सचिव अनिल सच्चर,एस सी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सुच्चा राम लद्दर,एस सी मोर्चा प्रदेश महामंत्री बलविंदर सिंह गिल,पूर्व मंत्री राज कुमार वेरका,ज़िला महामंत्री राजेश कपूर उपस्थित हुए।इस मौके पर उन्होंने जहाँ संगठन की मजबूती के लिए कर्मठ,मेहनती कार्यकर्ताओ को अपनी नई टीम में शामिल किया है,वही पार्टी के लिए दिन रात एक करने वाले जुझारू साथियों को भी जगह दी है।प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता और प्रदेश सचिव अनिल सच्चर ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को मुबारकबाद दी।

भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा ने सभी नये पदाधिकारियों को नियुक्ति पर हार्दिक शुभकामनाएं दी है।एस आर लद्दर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेवारी के लिये हार्दिक शुभकामनाएं दी।उन्होंने कहा कि आने वाले लोक सभा उप चुनाव में एससी वर्ग खुलकर भाजपा के साथ चलेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को पूरी तरह से लोक सभा उप चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हमारे वर्ग के लिए बहुत काम किये है तथा अब हमारी बारी है कि ज्यादा से ज्यादा अपने वर्ग के लोगों को पार्टी के साथ जोड़ कर जलांधर की लोक सभा सीट पर बडी जीत दर्ज करके इतिहास कायम करें।उन्होंने कहा कि लोकसभा उप चुनावों में एस सी मोर्चा पार्टी को जीत दिलाने के लिए अहम भूमिका निभायेगा।राजेश कपूर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए मुबारकबाद दी।उन्होंने सभी पदाधिकारियों को मार्गदर्शन करते हुए कहा कि हमें अपनी अपनी ज़िम्मेदारीयों का निर्वाहन करते हुए सामाजिक हित में ज्यादा से ज़्यादा कार्य करने है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के विकास मुखी, राष्ट्रवाद की नीतियों को जनसाधारण तक पहुचाने का कार्य हम सभी को करना है।उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब आप सभी के सहयोग से पार्टी लोकसभा के उप चुनाव में अपना झंडा बुलंद करेगी।इसके लिए हम सभी को एकजुट हो कर ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच जाना है।उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन, सक्रिय कार्यपद्धति व स्पष्ट नीतियों से ही देश हित, जनहित के कार्य संभव हैं।अजमेर सिंह बादल ने सभी नये पदाधिकारियों को हार्दिक मुबारकबाद दी।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की बहुत सारी जन कल्याणकारी योजनाओं का एससी वर्ग के लोगों को लाभ मिल रहा है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस और वर्तमान में पंजाब की आप सरकार ने एससी वर्ग की अनदेखी की है और इस वर्ग को वोट बैंक के रूप में उपयोग किया है। उन्होंने कहा कि अब एससी वर्ग जागरूक हो चुका है तथा वर्तमान में पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिला कर चल रहा है।उन्होंने कहा कि लोकसभा के बाई इलेक्शन में भाजपा सबसे मजबूत पार्टी बन कर उभरेगी तथा पार्टी को आगामी चुनावों में विजय का परचम लहराने से कोई नही रोक सकता।

उन्होंने कहा कि नई घोषित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के पद पर सोनू सहोता,भूपिंदर सिंह राजु,जय किशन सोनी, सुरेंद्र कुमार जस्सल, सुशील सोंधी, राजन सारंगल, डॉ जितेंद्र कुमार, जोगिंदर सिंह बिट्टू, सचिन लवली,महासचिव के पद पर अश्विनी कुमार, रोशन लाल, कुलदीप मानक सभरवाल, सचिव के पद पर राकेश कुमार सिधू, अजय कुमार ,वीरेंद्र कुमार बिट्टा, राजीव भगत, रनवीर नन्ना, परसोत्तम नैयर ,रोशन लाल , मलकीत सिंह, ऑफिस सैक्ट्ररी विजय कुमार, केशियर डॉक्टर शशी भगत,मीडिया इंचार्ज आशा रानी,सोशल मीडिया इंचार्ज रणवीर सहोता, को मीडिया इंचार्ज बलविंदर सेंटी, प्रवक्ता रंजीत कुमार, राकेश मिंटू, एस सी मोर्चा कार्यकारिणी सदस्यों में विपिन कुमार, तिलक राज, सूरज, गुलजारी लाल,मनदीप सोंधी, दलविंदर चुंबर, विक्रम, दीपक सिंह, पप्पू सिंह आदि को नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर एस सी मोर्चा जिलाध्यक्ष अजमेर सिंह बादल, लोकसभा ऑफिस इंचार्ज अशोक चड्डा, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज अग्रवाल, बलविंदर सिंह लाड़ी इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *