October 19, 2024

जनता को सुरक्षा सुविधा सहयोग केवल भाजपा दे सकती है :- सुशील शर्मा

द पंजाब रिपोर्ट जालंधर, सुनीता :- भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अगुवाई और मंडल अध्यक्ष राजेश मल्होत्रा की अध्यक्षता में वार्ड नं 2 कालिया कॉलोनी में भाजपा की बैठक में पार्टी को जोरदार समर्थन मिला।इस बैठक में विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं जालंधर लोकसभा उप-चुनाव के प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह,पूर्व सीपीएस कृष्ण देव भंडारी,मंडल प्रभारी गुरदीप गोशा,ज़िला उपाध्यक्ष भूपिंदर कुमार, ज़िला कैशियर हितेश स्याल,ज़िला प्रवक्ता ब्रजेश शर्मा,प्रदेश युवा मोर्चा मीडिया इंचार्ज तरूण गंभीर,ज़िला युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज जुल्का उपस्थित हुए।इस अवसर पर महिंद्र सिंह ने कहा कि पंजाब का माहौल ख़राब करने वाली आप सरकार को लोग बिल्कुल भी बर्दाश्त नही करेंगे और आगामी लोकसभा उप चुनावों में इनकी हार तय है।।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा लोगों के साथ किये झूठे वायदों का जवाब जनता की अदालत में देना होगा।

उन्होंने कहा कि पंजाबियो को कांग्रेस और आप दोनों ने धोखा और गुमराह किया है,अब इस बार भाजपा को दे मौका दे कर ही पंजाब और पंजाबियों की भलाई हो सकती है।उन्होंने कहा कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार सहित पंजाब की मान सरकार में भी भ्रष्टचार,बेईमानी कूट-कूट कर भरी है।

उन्होंने कहा कि जहाँ दिल्ली की केजरीवाल सरकार के मंत्री भ्रष्टाचार मामलों में सलाखों के पीछे जा चुके हैं,वैसे ही मान सरकार के भी कैबिनेट मंत्री व विधायक सलाखों के पीछे पहुंच गये है।उन्होंने सभी से अपील की है इस वार एक एक वोट भाजपा के उम्मीदवार को जिताने के लिए दे तथा यह चुनाव जलांधर और पंजाब के भविष्य को निर्धारित करेगा। इस अवसर पर सुशील शर्मा ने कहा कि जनता को सुरक्षा की सुविधा सहयोग केवल भाजपा ही दे सकती है।उन्होंने कहा कि भाजपा यह चुनाव सबका साथ सबका विकास की धारणा पर लड़ रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता संगठित और समाज के प्रति निःस्वार्थ भाव से समर्पित है तथा ऐसे कार्यकर्ता ही किसी पार्टी और सगठन की धरोहर होते है।उन्होंने कहा कि भाजपा ही विश्व की ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ताओं के मज़बूत आधार ने उसे बाकियों से अलग किया है।उन्होंने कहा कि पार्टी लोकसभा उप-चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और इस सीट को जीतकर इस बार भाजपा इतिहास रचेगी।उन्होंने कहा कि भाजपा का एकमात्र लक्ष्य सत्ता सेवा के साथ साथ व्यवस्था परिवर्तित करने के लिए हमेशा रहा है।उन्होंने कहा कि पंजाब की भलाई के लिये भाजपा का सत्ता में होना जरूरी है तथा वर्तमान में पंजाब सरकार पूरी तरह हर तरफ से फ़ेल साबित हुई है।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री दिनेश महिन्दरू, ज़िला युवा मोर्चा महामंत्री सूर्य मिश्रा, रितेश मनु,जसपाल सिंह, शिव कुमार चोब्बे, प्रदीप शर्मा,मनीष पाठक, तरलोक सिंह,सुभाष शर्मा,सौरभ शर्मा,रमेश मिश्रा, रंजिन्दर खरबंदा, केवल किशन चोपड़ा, मनोज गुप्ता, अर्जुन त्रेहन, इत्यादि उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *