October 19, 2024

द पंजाब रिपोर्ट जालंधर, सुनीता :- भारतीय जनता पार्टी ज़िला महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू शर्मा की अध्यक्षता में मंडल 5 के अध्यक्ष और मंडल कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।इस अवसर पर विशेष रूप से पूर्व मंत्री व लोकसभा प्रभारी महेंद्र सिंह,पूर्व मंत्री तीक्षण सूद,पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू सेठी,जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू शर्मा ,सीमा चौहान ,सुखबीर चट्ठा रजनी गुप्ता ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रानी सरीन ,मंडल अध्यक्ष विक्रम शर्मा,आशीष चोपड़ा, उपस्थित हुए।इस विस्तार में पार्टी ने संगठन की मजबूती पर ज़ोर देते हुए वरिष्ठ और कर्मठ महिला कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श करने के बाद सभी को ज़िम्मेदारियाँ दी।मनोरंजन कालिया ने सभी नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष और पदाधिकारियों को मुबारकबाद दी।उन्होंने सभी पदाधिकारियों से कहा कि आगामी लोक सभा बाई इलेक्शन के चुनावों को देखते हुए सभी पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र में मजबूती और सक्रियता से काम करें।उन्होंने सभी को केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी एवं जन हितैषी योजनाओं को घर-घर पहुँचाने का आह्वान किया।

महेंद्र सिंह ने सभी निष्ठावान कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक मुबारकबाद दी।मीनू शर्मा ने कहा कि वरिष्ठ महिला कार्यकर्ताओं के सहयोग से महिला मोर्चे का नवगठित मंडल मज़बूती के साथ सेंट्रल हल्के में कार्य करेगा।उन्होंने कहा कि मंडल 5 अपने सभी बूथों पर पार्टी का परचम लहराने के लिये पूरी मेहनत करेगा।उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा लोकसभा उप चुनावों में पार्टी की जीत में अहम भूमिका अदा करेगा।महिला मोर्चा मंडल 5 की घोषित कार्यकारिणी में लखविंदर कौर मंडल अध्यक्ष,मंडल महामंत्री उषा रानी और कुलजीत कौर,मंडल उपाध्यक्ष के पद पर रजनी शर्मा,प्रियंका पांडे उप प्रधान, इंदु बाला,सचिव के पद पर ज्योति,आईटी सेल एडवोकेट कुमारी पिंकी राजपूत,मंडल कार्यकारिणी सदस्यों में प्रीति,बीना, कुलजीत कौर, पुष्पा, रितु बाला, मीरा देवी, शमा शर्मा,पूजा, शकुंतला,अरजिंदर कौर, रेशम कौर, अंजलि, बलदीश कौर, जोगिंदर कौर आदि को नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *