October 19, 2024

कमल खिलाओ,जलांधर का भविष्य बनाओ :- मनोरंजन कालिया

यह चुनाव जालंधर के व्यापारियों और आम लोगों के भविष्य को तय करने वाला चुनाव :- इंदर इक़बाल सिंह अटवाल

द पंजाब रिपोर्ट जालंधर, सुनीता :- भारतीय जनता पार्टी मंडल 8 के अध्यक्ष अमृतपाल सिंह संघा की अध्यक्षता और सेंट्रल हल्का इंचार्ज पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया की अगुवाई में लोकसभा उप चुनावों को लेकर बैठक का आयोजन वार्ड नं 49 मोहल्ला इस्लामाबाद में किया गया। इसमें विशेष रुप से जालंधर लोकसभा सीट के लिये भाजपा उम्मीदवार इंदर इक़बाल सिंह अटवाल उपस्थित हुए।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शितीज ढल,डंपी सिक्का,मयंक व्यास,विक्की ढल आदि ने विशेष योगदान दिया। इस अवसर पर मनोरंजन कालिया ने कहा कि भाजपा जालंधर के कार्यकर्ता लोकसभा उप-चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और जालंधर लोकसभा सीट जीतकर इस बार भाजपा सभी रिकॉर्ड तोड़ेगी।उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी तरह पंजाबियों के विकास के लिये वचनवद्ध है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जो स्मार्ट सिटी के लिये जलांधर शहर के सौंदर्य करण के लिए फंड भेजे गये थे वह पिछली सरकारों ने भ्रष्टाचार में उड़ा दिए।उन्होंने कहा कि इस बार जलांधर में कमल खिलाओ और यहाँ के लोगों का भविष्य बनाओ।उन्होंने कहा कि जलांधर में हम सचमुच में स्मार्ट सिटी बना कर दिखायेंगे बस इस बार लोकसभा उपचुनाव में भाजपा का कमल खिला दे।

इस अवसर पर इंदर इक़बाल सिंह अटवाल ने कहा कि यह लोकसभा उप चुनाव जालंधर के व्यापारियों और आम लोगों के भविष्य को तय करने वाला चुनाव है।उन्होंने कहा कि आज इस बैठक में लोगों की मौजूदगी इस बात की गवाह है कि जालंधर में होने वाले लोक सभा उप-चुनाव के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं में पूरा उत्साह है।उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने पंजाब की वर्तमान सरकार के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पंजाब से चलता करने का मन बना लिया है जिसकी शुरुआत जालंधर लोकसभा के उपचुनाव से होने जा रही है।

इस अवसर पर अमृतपाल सिंह संघा ने सभी को विश्वास दिलाया कि हमारे मंडल के सभी कार्यकर्ता आने वाले उप चुनाव में पार्टी को बड़ी जीत दिलाने अहम भूमिका निभायेगें।उन्होंने कहा कि आगामी बाई एलेक्शन को लेकर संगठन की मजबूती के लिए अपने मंडल के कार्यकर्ताओं को पार्टी के लिये कड़ी मेहनत से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि जलांधर के लोगो को केवल भाजपा मे ही अपना भविष्य सुरक्षित नजर आ रहा है।उन्होंने कहा कि पंजाब की भलाई के लिये भाजपा का सत्ता में होना जरूरी है तथा वर्तमान में पंजाब सरकार पूरी तरह हर तरफ से फ़ेल साबित हुई है।इस अवसर पर ज़िला महिला मोर्चा व सेंट्रल हल्का प्रभारी भगवंत प्रभाकर,अंशुमन महाजन ,विपन सभरवाल ,विनय सभरवाल, डॉ. रमेश कंबोज, वेद रतन ,मीनू शर्मा, राजीव वालिया, नरेश अरोड़ा इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *