October 19, 2024

भाजपा जीत के लक्ष्य की तरफ अग्रसर–सुशील शर्मा

द पंजाब रिपोर्ट जालंधर, सुनीता :- जलांधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर प्रदेश भाजपाध्यक्ष अश्वनी शर्मा के निर्देशों पर नार्थ हल्के के वार्ड नं 39 और 40 में मंडल 1 के अध्यक्ष राजेश मल्होत्रा की अध्यक्षता में महासंम्पर्क अभियान चलाया गया।इस अवसर पर विशेष रुप से भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा उपस्थित हुए। इसके अंतर्गत वार्ड के बाज़ारों और गालियों में भाजपा मंडल और बूथ के कार्यकर्ताओं ने लोकसभा उपचुनाव से भाजपा उम्मीदवार इंद्र इकबाल सिंह अटवाल के पक्ष में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अभियान में जहाँ भाजपा को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला।इस जनसंपर्क अभियान में सभी कार्यकर्ताओं ने लोगो को भाजपा के पक्ष मे वोट करने की अपील की। इस अवसर पर सुशील शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जीत की तरफ बढ़ रही है और आज इस महा संपर्क अभियान में लोगों का भाजपा के प्रति पूरा समर्थन देखने को मिला।

उन्होंने कहा कि आज पूरे जिले के सभी मंडलो और बूथों पर इस अभियान का सफल आयोजन हुआ तथा लोगों की भाजपा के प्रति बढ़ती हुई रुचि ने पार्टी के जनादार को बहुत ऊँचा कर दिया है।उन्होंने कहा कि भाजपा अपने लक्ष्य की तरफ अग्रसर है तथा इस बार पार्टी ऐतिहासिक जीत को प्राप्त करेगी।उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की कार्यप्रणाली का लोगों में मोह भंग हो चुका है तथा इस बार लोग बदलाब के लिए भाजपा को वोट देंगे।उन्होंने कहा कि यह चुनाव जालंधर के लोगों को विकास के रास्ते पर ले कर जाने वाला चुनाव है।

उन्होंने कहा कि जलांधर के लोगों ने पंजाब की वर्तमान सरकार के नेतृत्व वाली आम पार्टी को पंजाब से चलता करने का मन बना लिया है जिसकी शुरुआत जालंधर लोकसभा के उपचुनाव से होने जा रही है। इस अवसर पर मंडल महामंत्री दिनेश महेंद्रु,ज़िला युवा मोर्चा महामंत्री सूर्य मिश्रा,बूथ अध्यक्ष सुभाष शर्मा और त्रिलोक सिंह, रमेश मिश्रा,विवेक शर्मा,रविन्द्र ठाकुर ,डॉक्टर वाली, लक्की,प्रदीप शर्मा,शिव कुमार चौबे आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *