October 19, 2024

शहर के विकास के लिए भाजपा ही एकमात्र विकल्प :- मनोरंजन कालिया

सभी समस्याओं का समाधान कर जलांधर को खुशहाल बनायेगी भाजपा :- इंदर अटवाल

द पंजाब रिपोर्ट जालंधर, सुनीता :- भारतीय जनता पार्टी मंडल 8 के अध्यक्ष अमृतपाल सिंह संघा की अध्यक्षता और सेंट्रल हल्का इंचार्ज पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया की अगुवाई में लोकसभा उप चुनावों को लेकर बैठक का आयोजन वार्ड नं 52 मोहल्ला जटपुरा में किया गया।इस बैठक को सफल बनाने के लिये पूर्व काउंसलर वरिंदर गुड्डू का अहम योगदान रहा।इसमें विशेष रुप से जालंधर लोकसभा सीट के लिये भाजपा उम्मीदवार इंदर इक़बाल सिंह अटवाल उपस्थित हुए।इस अवसर पर मनोरंजन कालिया ने कहा कि यह चुनाव पंजाब के लोगों के भविष्य को सुरक्षित और विकास के रस्ते पर ले कर जाने वाला चुनाव है।उन्होंने कहा कि जलांधर के लोगों ने आप पार्टी की सरकार को पंजाब से बाहर करने का मन बना लिया है जिसकी शुरुआत जालंधर लोकसभा के उपचुनाव में जीत से होने जा रही है।उन्होंने कहा कि शहरवासियों को यह सोचना होगा कि अगर जालंधर में भाजपा का सांसद बना तो शहर में केंद्र सरकार की सुविधाओं की लाइन लग जाएगी।उन्होंने कहा कि लोगों के पास भाजपा ही एकमात्र विकल्प है,जो विकास के पथ पर ले कर जा सकती है।

इस अवसर पर इंदर इक़बाल सिंह अटवाल ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो पंजाब की सभी समस्याओं का समाधान करेगी और पंजाब को खुशहाल बनाएगी। उन्होंने कहा कि आज जालंधर लोकसभा में पड़ते सभी क्षेत्रों के निवासी भी खुले मन से भाजपा का समर्थन करने को तैयार है।उन्होंने कहा कि जनता को बदलाव चाहिए इसलिए वे भाजपा के पक्ष में समर्थन करेगी।अमृतपाल सिंह संघा ने कहा कि इस बार भाजपा चुनावों में सभी को हरा कर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

उन्होंने कहा कि आप सरकार की घटिया और कमजोर कार्यप्रणाली से लोग थक चुके है।तथा इस बार लोग बदलाब के लिए भाजपा उम्मीदवार को समर्थन देने के मूड में है।वरिंदर गुडडू ने सभी का कार्यक्रम में पहुंचने पर धन्यवाद किया। उन्होंने जलांधर के लोगों से अपील की है कि भाजपा को इस बार एक बार मौका ज़रूर दे ताकि जलांधर भी भारत मे विकास की दृष्टि से रोल मॉडल बन सके।

उन्होंने कहा कि जलांधर का विकास भाजपा के आने से ही है इसलिए भाजपा को भारी मतों से जीताकर जलांधर में नया इतिहास लिखने में समर्थन दे।इस अवसर पर पवन छाबडा, शितज ढल्ल,मयंक व्यास, ऋतु राज नाहर,शैली चड्डा, शलविंदर शालु, अमित, बाबू जी,भूपिंदर सिंह,मुकेश तलवार,रवि कश्यप, ललित जोशी इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *