October 19, 2024

पंजाब के लोगों को लूटने वालों की केंद्रीय एजेंसियों से निष्पक्ष जांच हो–अर्जुन त्रेहन

द पंजाब रिपोर्ट जालंधर :- पंजाब में स्थानीय निकाय मंत्रालय में जल शक्ति विभाग का PMIDC सॉफ्टवेयर पंजाब के मासूम भोलेभाले लोगों को करोड़ो रूपये का चूना लगा रहा है।इसकी जानकारी युवा नेता अर्जुन त्रेहन ने भारत सरकार में जल शक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत से मुलाक़ात कर दी और माँग की है पंजाब में PMIDC सरकारी सॉफ्टवेयर को पानी बिल जारी करने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा कर इसे रद्द किया जाये। इस दौरान उनके साथ पंजाब भाजयुमो प्रधान कनवरवीर सिंह टोहड़ा भी मौजूद रहे। कांग्रेस के लिये पहले से ही जालंधर मे लोकसभा उपचुनाव के लिए तेजतर्रार नेता अर्जुन त्रेहन लगातार नवजोत सिंह सिद्धू को चुनौती देते दिखाई दे रहे है। अर्जुन त्रेहन ने बताया कि जब पिछली कांग्रेस सरकार मे सिद्धू लोकल बॉडी मंत्री थे तो उन्होने पानी के बिलों हेतु एक PMIDC सॉफ्टवेयर विभाग मे लांच किया था।उन्होंने बताया कि इस। PMIDC सॉफ्टवेयर में बहुत ज्यादा कमियां है,जिसके बारे मे हम पंजाब के हर एक नागरिक की जेब पर चोट पड़ रही हैं।

उन्होंने कहा कि कमर्शियल बिल्डिंग में जहाँ पानी का मीटर अनिवार्य है वहाँ पर सॉफ्टवेर में मीटर लगाने की सुविधा ही नहीं है।इसके अलावा पानी और सीवरेज बिल 6 महीने या फिर 1 साल का इकठा रसीद भेजने के बजाये, वट्स ऐप्प के माध्यम से फ्लैट रेट पर भेजा जाता है और जनता से ज़बरदस्ती वसूला जाता है। उन्होंने कहा कि बिना सही खपत का पता किये, पानी और सीवरेज का बिल सीधा चंडीगढ़ से जारी होता है।इसके साथ असल पानी की कितनी खपत हुई है और भी इसके अलावा इसमें कई त्रुटियां है।पिछली कांग्रेस सरकार ऐसे ही लोगों को बेमतलब के बिल देकर ठगा है।उन्होंने कहा कि अब पंजाब की वर्तमान आप सरकार के साथ रली मिली भगत कर फिर इस घटिया सॉफ्टवेर को ट्रायल बेस से शुरू कर दिया गया है और उन्होंने इसके खिलाफ पहले भी आवाज उठाई थी लेकिन वो अब चुप नही रहने वाले है।उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा ईमानदारी से कमाये पैसे को सरकारी तंत्र दोनों हाथों से पहले भी लूट रहा था और अब फिर दुवारा लूटना शुरू कर रहा है।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकार द्वारा लोगों के करोड़ो रूपये डकारने की निष्पक्ष जांच की माँग केंद्रीय एजेंसियों से होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि ईमानदारी का मखौटा लेकर घूमने वालों को जल्दी ही जनता की अदालत में आकर जवाब देना होगा।उन्होंने कहा कि देश भगतों का नाम लेकर या उनके दिये गए नारों को लगा कर पंजाब का भला नही होने वाला,इसके लिए उनकी जैसी सोच भी रखनी होगी जो ऐसे झूठे गदारों के बस का काम नही।उन्होंने कहा कि हम समाज के लिए निःस्वार्थ भाव से हर समय हर जनविरोधी ताकतों के खिलाफ लड़ने के तैयार रहते है क्योंकि हमारा लक्ष्य देश और समाज की उन्नति का है, न की समाज को इनकी तरह दीमक की तरह कमज़ोर करना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *