October 19, 2024

गुरदेव नगर से भारी मतो से जीतेंगे: सोनु सहोता

द पंजाब रिपोर्ट जालंधर :- भाजपा मंडल 4 के प्रधान आशीष सहगल की अध्यक्षता में गुरदेव नगर मे विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष रूप से भाजपा राष्ट्रीय सचिव नरेन्द्र रैना, पूर्व मंत्री अरूनेश शाकर, पूर्व विधायक के डी भंडारी व भाजपा मोहाली जिलाध्यक्ष संजीव वशिष्ठ शामिल हुए। भाजपा राष्ट्रीय सचिव नरेन्द्र रैना ने लोगों से लोगो से भाजपा को वोट डालने की अपील की व केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में अवगत कराया।

के डी भंडारी ने कहा कि आज लोगो का आम आदमी पार्टी से मोह भंग हो चुका है। आम आदमी पार्टी लोगो से झूठे वादे करके सत्ता में आई हैं जो एक साल बीत जाने पर भी अपने वादे पूरे नहीं कर पाई। पूर्व मंत्री अरूनेश शाकर ने कहा कि आज पूरा विश्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा कर रहा हैं जैसे प्रधानमंत्री जी ने करोना काल मे देश वासियों की जान की हिफाजत की व गरीब परिवारो को अनाज मुहैया करवाया। मंडल प्रधान आशीष सहगल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर को स्मार्ट सिटी घोषित किया था और इसके लिए करोड़ों पर भेजे थे मगर यहां के सांसद ने इस प्रोजेक्ट के लिए भेजें करोड़ों रुपए पर ध्यान नहीं दिया।

जिस कारण शहर का विकास भी नहीं हुआ और करोड़ों रुपए का फंड में घपलेबाजी हो गई। मंडल प्रधान आशीष सहगल ने कहा कि अगर भाजपा लोकसभा उम्मीदवार इंदर इकबाल सिंह अटवाल अगर जीतते हैं तो शहर को स्मार्ट सिटी बनाएंगे और घोटाले की जांच कर दोषियों को बेनकाब करेंगे। सोनु सहोता ने आए हुए लोगो का धन्यवाद किया व आए हुए गणमान्य लोगों को विश्वास दिलाया कि गरदेव नगर व वाल्मीकि कलोनी को भारी मतो से जिताएंगे। इस मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *