October 19, 2024

द पंजाब रिपोर्ट फिरोजपुर, कृष्ण जैन :- आज 15 अगस्त 2023 को देश के 77 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री जल एवं स्वच्छता ब्रह्म शंकर जिम्पा और फिरोजपुर प्रशासन ने बाढ़ पीड़ितों और जरूरत के हिसाब से मौके पर ही सुक्खा राशन और भोजन वितरित किया है। भारत विकास परिषद फिरोजपुर छावनी को सामान उपलब्ध कराने और अपना बहुमूल्य योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि परिषद के सभी सदस्यों ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हर तरह के प्रयास करने में अपना अहम योगदान दिया है।

मुख्य रूप से *नरेश गोयल, प्रोफेसर ललित मोहन गोयल, बृजमोहन गर्ग, अरुण छारिया , विशाल सिंगला, विनोद शर्मा, संजीव शर्मा, हरीश बंसल, सुनील शर्मा* आदि ने बहुत योगदान दिया। साथ ही परिषद ने भविष्य के लिए आश्वासन दिया कि यह संगठन समाज की हर तरह से मदद करने के लिए हमेशा उपस्थित है। इस शुभ अवसर पर विशेष रुप से अशोक बहल सचिव रेड क्रॉस सोसायटी फिरोजपुर और डॉक्टर सतिन्द्र सिंह नेशनल अवॉर्डी का धन्यवाद किया गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *