October 19, 2024

द पंजाब रिपोर्ट फिरोज़पुर, कृष्ण जैन :- भारत विकास परिषद फिरोजपुर छावनी द्वारा भारत विकास परिषद चैरिटेबल ट्रस्ट लुधियाना एवं विवेकानंद वर्ल्ड स्कूल फिरोजपुर के सहयोग से निशुल्क बनावटी अंगदान शिविर लगाया गया। जिसमें लगभग 30 जरूरतमंद व्यक्तियों का निरीक्षण किया गया। जिसमें विशेष तौर पर हाथ और पांव के बनावटी अंगों , एवं श्रवण यंत्रों के मरीज पहुंचे। परिषद के सचिव नरेश गोयल द्वारा बताया गया की इन व्यक्तियों के बनावटी अंग 26 अगस्त 2023 दिन शनिवार को सुबह 9 बजे विवेकानंद वर्ल्ड स्कूल में ही वितरित किए जाएंगे।

इस अवसर पर परिषद के सरप्रसत प्रोफेसर ललित मोहन गोयल, प्रकल्प प्रभारी अरुण छारिया, विशाल सिंगला,बृजमोहन गर्ग, अरविंद गर्ग मौजूद थे।

इस अवसर पर प्रधान विशाल गुप्ता द्वारा विवेकानंद वर्ल्ड स्कूल फिरोजपुर के अध्यक्ष गौरव सागर भास्कर ,प्रबंधक विपिन कुमार शर्मा , वाइस प्रिंसिपल महिमा कपूर,प्रबंधक स्टाफ और भारत विकास परिषद चैरिटेबल ट्रस्ट लुधियाना के डॉक्टर प्रिया रंजन परोसथेटिस्ट एंड ऑर्थोटिस्ट,अरविंद कुमार टेक्नीशियन, भूषण कुमार रिसेप्शनिस्ट का विशेष रूप से धन्यवाद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *