October 19, 2024

द पंजाब रिपोर्ट फिरोजपुर, कृष्ण जैन :- भारत विकास परिषद फिरोजपुर छावनी द्वारा भारत विकास परिषद चैरिटेबल ट्रस्ट लुधियाना एवं विवेकानंद वर्ल्ड स्कूल फिरोजपुर के सहयोग से निशुल्क बनावटी अंगदान शिविर के दूसरे दिन के पड़ाव के अंतर्गत 30 जरूरतमंद दिव्यांग व्यक्तियों को हाथ और पांव के बनावटी अंग, व्हील चेयर एवं श्रवण यंत्र वितरित किए गए।
परिषद के सचिव नरेश गोयल और प्रकल्प प्रभारी ( बनावटी अंगदान शिविर ) अरुण छारिया द्वारा बताया गया की इन व्यक्तियों के बनावटी अंग डॉक्टरों द्वारा पूर्ण रूप से तसल्ली बख्श लगा दिए गए हैं एवं साथ ही उनकी जांच भी करवा दी गई है। और इन अंगों को लगवा कर यह लोग अपने आप को बहुत ही सुविधाजनक महसूस कर रहे हैं।

इस अवसर पर प्रधान विशाल गुप्ता द्वारा विवेकानंद वर्ल्ड स्कूल फिरोजपुर के अध्यक्ष गौरव सागर भास्कर ,डायरेक्टर डॉक्टर रुद्रा,प्रबंधक इंचार्ज विपिन कुमार शर्मा , वाइस प्रिंसिपल महिमा कपूर,प्रबंधक स्टाफ और भारत विकास परिषद चैरिटेबल ट्रस्ट लुधियाना और उनके डॉक्टर प्रिय रंजन परोसथेटिस्ट एंड ऑर्थोटिस्ट,अरविंद कुमार पी एंड ओ टेक्नीशियन का भी विशेष रूप से धन्यवाद किया गया।इस अवसर पर परिषद कि तरफ से कोषाध्यक्ष विशाल सिंगला,प्रकल्प प्रभारी (संस्कृत सप्ताह)विनय सिंगला, बृजमोहन गर्ग,राजीव जिंदल,अरविंद गर्ग भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *