October 17, 2024

द पंजाब रिपोर्ट जालंधर :- डी.ए.वी. कॉलेज में रेड रिबन क्लब और‌ एन.एस. एस. यूनिट की ओर‌ से “रक्तदान शिविर” का आयोजन किया‌ गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने बड़े उत्साहपूर्वक इस शिविर में भाग लिया और “36 यूनिट” रक्तदान करके इस कार्यक्रम को सफल‌ बनाया। प्राचार्य डॉ राजेश कुमार‌ ने सिविल अस्पताल से‌ अपनी ब्लड बैंक टीम‌ से पहुंचे मैडम डॉ गुरपिंदर कौर का‌ पुष्पगुच्छ भेंट कर‌ स्वागत‌ किया। प्रो.सुखदेव सिंह रंधावा ने इस अवसर पर‌ पहुंचे सहायक निर्देशक युवक सेवाएं जसपाल सिंह का पुष्पगुच्छ भेंट कर‌ स्वागत‌ किया। प्राचार्य डॉ राजेश कुमार ने कहा कि रक्तदान के‌ प्रति‌ स्वयंसेवकों का उत्साह इस बात‌ का प्रमाण है कि‌ युवा वर्ग में समाज और‌ देश‌ के‌ प्रति समर्पण की भावना है।

इस अवसर पर‌ रेड रिबन क्लब और‌ एन.एस.एस. इकाई के‌ समन्वयक डॉ साहिब ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने वाले शिक्षकों, स्वयंसेवकों, कैडेट्स और अन्य‌ कर्मियों का धन्यवाद किया। शिक्षण संकाय में से प्रो. सुखदेव सिंह, प्रो. पुनीत‌ पुरी और प्रो. पलक ने रक्तदान करके स्वयंसेवकों का उत्साह-वर्धन किया। इस सम्पूर्ण कार्यक्रम में एन. एस. इकाई के‌ कार्यक्रम-अधिकारियों में प्रो. विवेक शर्मा, डॉ गुरजीत कौर, प्रो. गगन और एन.सी.सी. सीटीओ प्रो. सुनील‌ ठाकुर की विशेष रूप से उपस्थिति‌ रही। इसके‌ अतिरिक्त इस कार्यक्रम में पंजाबी विभाग से विभागाध्यक्ष डॉ अशोक खुराना, डॉ वरुण वशिष्ठ, डॉ सुमित, डॉ विनोद, प्रो.गुरजीत सिंह ने‌ भी शिरकत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *