October 19, 2024

निगम चुनाव में बीजेपी का ही मेयर बनेगा :- सनी दुआ

द पंजाब रिपोर्ट जालंधर :- युवा भाजपा नेता एवं समाज सेवक सनी दुआ की ओर से निगम चुनाव के लिए वार्ड नंबर 26 के लिए टिकट के लिए दावेदारी पेश की गई। जिसके चलते सनी दुआ ने जिला प्रधान सुशील कुमार व अन्य को दावेदारी के लिए पत्र सौपा।

यहां यह भी बता दे की सनी दुआ जहां भारतीय जनता पार्टी के लिए निष्ठा रखते हैं वही वह धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर भाग लेते हैं।  मोहल्ले में कोई समागम हो या कोई समाज सेवा का काम सनी दुआ सबके लिए हमेशा खड़े रहते हैं l सनी दुआ ने कहा कि जनता उन पर भरोसा करती है इसलिए उन्हें विश्वास है कि वह निगम चुनाव में अवश्य विजय होंगे।

इस दौरान म्हामंत्री अशोक कुमार सरीन हिक्की, स्पोर्ट्स सेल प्रधान हिमांशु शर्मा, दर्शन सहगल, इंद्र सेम सहगल, हनी तलवाड़, अनुज शारदा व अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे।

निगम चुनाव में बीजेपी का ही मेयर बनेगा :- सनी दुआ

इस दौरान सनी दुआ ने कहां की केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार से सभी देशवासी खुश हैं। जिसका उदाहरण तीन स्टेट में भारतीय जनता पार्टी की जीत से स्पष्ट हो रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले निगम चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी का ही मेयर बनेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *