October 19, 2024

द पंजाब रिपोर्ट जालंधर, सुनीता :- आज भारतीय जनता पार्टी स्पोर्ट्स सैल के जिला उपाध्यक्ष सनी दुआ ने पंजाब सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पंजाब सरकार जो चुनावों से पहले बड़े बड़े वादे करके कहती थी कि हमारी पार्टी गरीब लोगों की पार्टी है आम आदमी की पार्टी है और आज स्थिति बिल्कुल स्पष्ट है कैसे गरीब लोग रेडी लगाने वाले गोलगप्पे बेचने वाले पर अत्याचार कर रही है। आज वह भूखे मरने को मजबूर है। कई दिनों से रेहड़ी व फड़ी नही लगा रहे है जिससे घर का गुज़ारा चलाना गरीब लोगों कर लिए मुश्किल हो गया है।

इन लोगों ने दो दिन पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंजाब सरकार और जिला पुलिस कमिश्नर से प्रार्थना भी कि गरीब लोगों को काम करने दिया जाए। लेकिन पुलिस प्रसाशन ने एक न सुनी।

सनी दुआ ने कहां कि पंजाब के सी.एम भगवंत मान जी अपनी सत्ता की कुर्सी में इतनी कुंभ करनी नींद सो गए हैं कि उन्हें गरीब जनता की आवाज सुनाई नहीं दे रही। आज जब गरीब लोग जब जालंधर के डीसी साहब से मिलने पहुंचे तो पुलिस ने उनके साथ ऐसा बर्ताव किया जैसे वहां तालिबानी राज हो इसे साफ स्पष्ट हो गया है कि पुलिस जो भी काम कर रही है। सरकार के कहने पर कर रही है।

सनी दुआ ने कहा इन गरीब लोगों पर जो भी अपने अत्याचार किए हैं यह वह उन्हें कतई नहीं भूलेंगे और आने वाले चुनाव में इसका मुंह तोड़ जवाब अपनी वोट के आधार पर देंगे। हैरानी की बात है कि आने वाले कारपोरेशन चुनाव के मध्य नजर पार्षद का चुनाव लड़ने वाले इच्छुक आप पार्टी के कार्यकर्त्ता उन्होंने भी अपनी आंखों पर काली पट्टी बांध ली है। उन्हें भी इन गरीब लोगों की आवाज नहीं सुनाई दे रही। सनी दुआ ने कहा वह इन गरीब लोगों की आवाज को कभी दबने नहीं देंगे। वह इन के साथ कंधे के साथ कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *