October 18, 2024

विधायक रमन अरोड़ा ने नगर निगम अधिकारियों को मौके पर बुलवा कर सीवरज की समस्या का हल करने का दिया निर्देश

सेंट्रल हलके में जो भी समस्या है, उसको सही करवाना मेरी प्राथमिकता : विधायक रमन अरोड़ा

द पंजाब रिपोर्ट जालंधर :- विधायक रमन अरोड़ा ने दकोहा में पड़ते सिटी इंक्लेव के लोगों से मीटिंग की। मीटिंग में सिटी इंक्लेव के इलाका निवासियों ने विधायक रमन अरोड़ा को सीवरज की समस्या से अवगत करवाया। सिटी इंक्लेव के इलाका निवासियों ने विधायक रमन अरोड़ा को बताया कि सीवरज की समस्या से हमारा बुरा हाल हो गया है, सीवरज का गन्दा पानी सड़को पर आ रहा है, जिससे बीमारी फैलने का डर बना हुआ है।

विधायक रमन अरोड़ा ने तुरन्त ना कोई देरी किए बिना नगर निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलवा कर सीवरज की समस्या का हल करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सेंट्रल हलके में जो भी समस्या है, उसको सही करवाना मेरी प्राथमिकता है।

इस दौरान नगर निगम अधिकारियों ने विधायक रमन अरोड़ा से कहा कि यह समस्या कई महीनों पुरानी है, इसको करने में कुछ समय भी लग सकता है। नगर निगम अधिकारियों ने आश्वासन दिलाते कहा कि सीवरज की समस्या का टेंम्परेली तौर पर कुछ ही दिनों के अंदर हल कर दिया जाएगा। जिससे लोगों को राहत मिल जाएगी।

इस मौके पर आप वॉलिंटियर गौरव अरोड़ा, अमरदीप संदल (कीनू), बलबीर सिंह (बिट्टू), भूपिंदर सिंह भाटिया (हनी), शमशेर सिंह (खैहरा) एवं सिटी इंक्लेव के इलाका निवासी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *