October 18, 2024

ऐतिहासिक अवसरों पर विरोध कांग्रेस की प्रवृति बन गई है-शिव सेना

द पंजाब रिपोर्ट जालंधर, सुनीता :- कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की ओर से राम मंदिर उद्घाटन का निमंत्रण अस्वीकार करने पर शिव सेना बाला साहिब ठाकरे शिंदे ग्रुप भड़क गया है। शिव सेना बाला साहिब ठाकरे शिंदे ग्रुप ने सोनिया गांधी,मल्लिकार्जुन खरगे को सनातन और राम विरोधी करार दिया है। इस मामले को लेकर शुक्रवार को शिव सेना बाला साहिब ठाकरे शिंदे ग्रुप के प्रदेश कार्यकारणी प्रधान रोहित जोशी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और कांग्रेस बीजेपी का विरोध करते करते देश विरोधी हो गई है।

आमंत्रण ठुकराना यही दर्शाता है कि कांग्रेस राम विरोधी हो। जोशी ने कहा कि कांग्रेस ने सिद्ध किया कि वह राष्ट्रीय गौरव,भारतीय पराक्रम और भारत कल्याण के हर महत्वपूर्ण कार्य का बहिष्कार कर उसमें विघ्न डालने वाली पार्टी है। जोशी ने कांग्रेस पर अपनी भड़ास निकालते हुए कहा कि उसकी संगत में पड़े जो भी दल राम-काज का बहिष्कार कर रहे हैंं,देश की जनता अगले चुनाव में उन सबका बहिष्कार करेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस वर्चस्व वाले इंडी गठबंधन के पांच बड़े दलों ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का बहिष्कार किया है और कई दल मंदिर के विरुद्ध लगातार जहर उगल रहे हैं,जबकि यह भाजपा या मोदी सरकार का कार्यक्रम नहीं है। यह देश के करोडो भारतीओ का कार्यक्रम है।जोशी ने सोमनाथ से लेकर भगवान राम को मिथक बताने तक कई अवसरों का हवाला देते हुए कहा कि प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण ठुकराना कांग्रेस की पुरानी प्रवृति के अनुरूप है।उन्होंने आरोप लगाया कि चंद कट्टरपंथी वोटों के लिए कांग्रेस और उसके सहयोगी दल भगवान राम के खिलाफ खड़े हो गए हैं।उन्होंने मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को 500 सालों के बाद भारत के स्वाभिमान का उभार बताते हुए कहा कि ऐतिहासिक अवसरों पर विरोध कांग्रेस की प्रवृति बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *