October 18, 2024

द पंजाब रिपोर्ट जालंधर, सुनीता :– भाजपा लोकसभा प्रवास योजना के अंतर्गत भाजपा मंडल 4 के शक्ति केन्द्रो की बैठक मंडल अध्यक्ष आशीष सहगल की अध्यक्षता में मनीष ठाकुर के निवास स्थान ढन्न मुहल्ला में की गई। जिसमें विशेष रूप से जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा, पंजाब भाजपा उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक के डी भंडारी, उपाध्यक्ष व नार्थ विधानसभा प्रभारी राजेश बाग्गा शामिल हुए।

बैठक में शक्ति केन्द्रो को दिशा निर्देश देते हुए पंजाब भाजपा उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक के.डी भंडारी ने कहा कि लोग आज भाजपा सरकार को जीताकर नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने को आतुर है। हमें केंद्र सरकार की योजनाओं को घर घर तक पहुचाना चाहिए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ ले सके। भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने आए हुए शक्ति केन्द्रो को संगठन को मजबूत करने व आगामी कार्यक्रमों से अवगत करवाया।

इस मौके पर जिला महासचिव राजेश कपूर, मंडल प्रधान आशीष सहगल, मंडल प्रभारी गुरविंदर सिंह लाम्बा, महासचिव हसन सोनी, ब्रिज मोहन गुप्ता, अनुपम शर्मा, नूतन मेहता, रोहित मोहन, सन्नी दुआ, प्रदीप छाबड़ा, ब्रिज मोहन कपूर, मनोज शर्मा, मनीष ठाकुर व अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *