October 18, 2024

लोकसभा चुनाव में मंडल 4 भारी वोटों से दिलाएगा जीत :- आशीष सहगल

द पंजाब रिपोर्ट जालंधर, सुनीता :- लोकसभा चुनावों के संबंध में भाजपा मंडल 4 की विशेष बैठक भाजपा जिला कार्यालय माई हीरा गेट मे हुई। जिसमें विशेष रूप से पूर्व विधायक व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के डी भंडारी शामिल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बाग्गा, जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा, भगवंत प्रभाकर शामिल हुए। बैठक में आए हुए मंडल के पदाधिकारियों को लोकसभा चुनाव के उपलक्ष्य में जिम्मेदारियां दी गई। मंडल के प्रधान आशीष सहगल व पदाधिकारियों की तरफ से आए हुए गण्यमान्यो को विश्वास दिलाया गया कि मंडल 4 लोकसभा चुनावों में भारी मतों से जीत दिलाएगा।

इस मौके पर भाजपा मंडल प्रधान आशीष सहगल, जिला भाजपा इंडस्ट्री सैल के कन्वीनर अश्विनी दीवान, प्रदेश भाजपा आर टी आई सैल के को कन्वीनर गगशदीप सिंह मनी, लोकल बाडी सैल के कन्वीनर मनीष ठाकुर, स्पोर्ट्स सैल के कन्वीनर मंगा पहलवान, मंडल महासचिव अनुज शारदा, हसन सोनी, दिनेश खन्ना, उपाध्यक्ष ब्रिज मोहन गुप्ता, विजय चड्ढा,राकेश गुप्ता सचिव हेमंत खन्ना,

प्रदीप छाबड़ा, मनोज शर्मा, अमित कटारिया, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुकूल कालिया, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनी सहोता, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष अकबर सलमानी, वरूण कश्यप, पुरषोत्तम हैप्पी, आशु गुप्ता, इंदर प्रकाश अरोड़ा, अनुपम शर्मा, रतन सिंह, रोहित मोहन, मंडल आई टी सैल कन्वीनर नीतीश अरोड़ा, शुभम शर्मा, रोहित मोहन, राजकुमार चौहान, अश्विनी खन्ना व अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *