October 17, 2024

द पंजाब रिपोर्ट जालंधर, सुनीता :- बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के लोकसभा उम्मीदवार एडवोकेट बलविंदर कुमार ने आज जालंधर देहाती क्षेत्रों में चुनावी बैठकें कीं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब के लोगों से लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत वोट मांगे, लेकिन सत्ता लेकर उनके खिलाफ ही तानाशाही वाला शासन स्थापित कर दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब में आप ने लगातार हर उस आवाज को कुचलने का काम किया, जिसने आप की पंजाब विरोधी नीतियों के खिलाफ सवाल उठाए। पंजाब के लोगों के खिलाफ झूठे पर्चे किए, लाठीचार्ज किया और नाजायज तौर पर पुलिस हिरासत में लिया गया।

उन्होंने कहा कि अब फिर आप की ओर से लोकतंत्र के नाम पर वोट मांगे जा रहे हैं, लेकिन काम इसने फिर तानाशाही जैसे ही करने हैं, जिस तरह पहले किए हैं। आप ने लगातार पंजाब के हितों के खिलाफ काम किया है। पंजाब देश के सबसे अधिक कर्जदार प्रदेशों में से एक है। ऊपर से आप ने पिछले दो सालों के शासन में ही 80 हजार करोड़ रुपये से अधिक कर्ज ले लिया है और इस कर्ज के पैसे से देशभर में अपनी राजनीति बढ़ाने के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि जो पंजाब के हितों के खिलाफ काम करते हैं, लोगों को उन्हें नकारना चाहिए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *