February 4, 2025

दीनानाथ प्रधान ने सूर्या एंक्लेव, भारत नगर, कमल विहार और गुरुनानकपुरा में घर-घर जाकर वोट मांगे

कांग्रेस प्रत्याशी दीनानाथ प्रधान की जीत तय, विरोधियों के कुप्रचार पर इलाके के लोगों ने किया कड़ा प्रहार

द पंजाब रिपोर्ट जालंधर, सुनीता :-  जालंधर के वार्ड-20 से कांग्रेस के प्रत्याशी दीनानाथ प्रधान के लिए आज भारत नगर, कमल विहार और सूर्या एंक्लेव की महिलाओं ने घर घर जाकर वोटे मांगे। दीनानाथ प्रधान जिस गली और मोहल्ले में प्रचार के लिए पहुंचते, वहां महिलाओं का हुजूम उमड़ पड़ता। महिलाओं ने एक स्वर में दीनानाथ प्रधान को जिताने का संकल्प लिया।

दीनानाथ प्रधान के साथ लोगों का हुजूम देख कर विरोधियों के हौंसले पस्त हो गए। इलाके के लोग अपने घरों से निकल कर खुद दीनानाथ प्रधान के लिए वोट मांग रहे हैं। रविवार को सूर्या एंक्लेव में डोर टू डोर के दौरान जिस घर में दीनानाथ प्रधान पहुंचते, वहां लोग उनके स्वागत में फूल बरसाते।

सूर्या एंक्लेव में दीनानाथ प्रधान पर फूलों की वर्षा देखकर लोगों ने कहा कि इस इलाके में दीनानाथ प्रधान के नाम की आंधी चल रही है, इस आंधी में सारे विरोधी उड़ जाएंगे। लोगों ने कहा कि पिछले कई साल से दीनानाथ प्रधान निस्वार्थ सेवा करते हैं आए हैं, अब उन्हें हम सभी अपने आशीर्वाद से पार्षद बनाएंगे।

दीनानाथ प्रधान ने सूर्या एंक्लेव, भारत नगर, गुरु नानक पुरा, कमल विहार में घर घर जाकर लोगों से अपील की है कि 21 दिसंबर को कांग्रेस के चुनाव चिन्ह हाथ के पंजे वाले बटन को दबाकर आशीर्वाद प्रदान करें। उन्होंने कहा कि वार्ड-20 को शहर का सबसे सुंदर और बेहतर एरिया बनाएंगे।

डोर टू डोर चुनावी कैंपेन में सिमरनजीत सिंह, विनोद जायसवाल, अंजली जायसवाल, रामकरन जायसवाल, लवली किराना स्टोर के मालिक, त्रिवेणी जायसवाल, ललित जायसवाल, अखलिंदर सिंह, बबलू सोनी, रजत जायसवाल, राजू सिंह, महेश जायसवाल, ओम शुक्ला, राकेश कुमार शामिल थे।

इसके अलावा चुनावी कैंपेन में राजन, दीपांशु, निखिल, विवेक, हिमांशु, नरेश, शांति जायसवाल, सरोज जायसवाल, शंकर जायसवाल, प्रदीप पाण्डेय, मुन्नू जायसवाल, दयालू जायसवाल, संगीता जायसवाल, अनसुइया जायसवाल, रीतू जायसवाल, डा. रिंकू जायसवाल, आरती जायसवाल, किम्मी ढंड, नरिंदर ढंड चीनू, इकबाल सिंह, गोपाल गुप्ता शामिल हुए।

दीनानाथ प्रधान के साथ डोर टू डोर कैंपेन में जतिन जायसवाल, ज्योति जायसवाल, खुशबू जायसवाल, सोनिया जायसवाल, बिन्दू जाय़सवाल. मायादेवी, टिंकू जायसवाल, नीतू जायसवाल, अंकित भारती, कमलेश जायसवाल, मनिंदर कौर, सीमा, रिंकी, प्रिया, शालू, नीलम, रीना देवी, अनीता समेत मोहल्ले के कई लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *